यह भी पढ़ें: हिमाचल: नया स्ट्रेन भी मिल गया, 600 नए केस भी आए; अब डेथ रेट में भी इजाफा- आगे क्या होगा ?
वहीं, मीडिया द्वारा जब बीजेपी के बागी ने नेता से यह सवाल पूछा गया कि वह किसके लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। तो अनिल शर्मा ने जवाब दिया कि वे किसी के प्रचार के लिए नहीं आए हैं, बल्कि दुकानदारों से उनका हालचाल और कारोबार की स्थिति के बारे में बात करने आए हैं। क्योंकि कोरोना के कारण काफी दुकानदारों को घाटा हुआ है और उनकी इस परेशानी से सरकार को अवगत करवाना है।
सीएम जयराम ने उल्लंघन बताते हुए दिया बड़ा बयान
वहीं, अब दूसरी तरफ यह पूरा मामला सीएम जयराम की नजरों में भी आ गया है। इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम जयराम ने कहा कि नगर निगम चुनाव के 48 घंटे पहले नगर निगम के दायरे में चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक लग गई है,उसके बावजूद भी सदर के विधायक अनिल शर्मा बाजार में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, हजारों की घूस लेते पकड़ाया PWD का जे.ई
जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा मुझे उन के लिए ज्यादा कुछ नहीं कहना है क्योकि वह इन दिनों हमारी बातो का बुरा मान रहे है। सीएम ने कहा की मौजूदा समय में अनिल शर्मा बीजेपी के विधायक है अगर वह कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं तो उनके द्वारा संवैधानिक व्यवस्था का हनन किया जा रहा है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस चीज का उन्हें खुद आकलन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो दिन तक फंदे से लटका रह गया शख्स, इस तरह मिल पाई खबर
जयराम ठाकुर ने कहा की दुकानदारों से भी फीडबैक लिया जाएगा कि अनिल शर्मा किस सिलसिले में उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा को अचानक चुनाव के कुछ घंटे पहले ही कोरोना काल में दुकानदारों को हुए घाटे की याद कैसे आ गई, उससे पहले क्यों नहीं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks