यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद हाल है: एक अपराधी ही दूसरे आरोपी की जमानत लेने पहुंच गया कोर्ट
सलेक्शन होने के बाद अंकिता का नालागढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। अंकिता चंदेल को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक है। ऊना जिले में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंकिता चंदेल का खेल काफी बढ़िया रहा। जिसके आधार पर अंकिता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलांगना के सूर्यापट में हुई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस का तगड़ा एक्शन: बगावत करने पर दो नेताओं को किया पार्टी से आउट
इसमें अंकिता ने दमदार खेल दिखाते हुए चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। कैंप के बाद भारतीय टीम का चयन किया जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि अंकिता टीम इंडिया में स्थान बनाने में कामयाब रहेंगी। गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि अंकिता ने हिमाचल टीम की ओर से खेलते हुए सबसे अधिक 45 अंक लिए। अंकिता बेहतरीन रेडर हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks