जयराम के मंत्री के घर में हारी बीजेपी: नहीं चल सका बिंदल का भी जादू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम के मंत्री के घर में हारी बीजेपी: नहीं चल सका बिंदल का भी जादू

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बीते कल चार नगर निगमों में चुनाव का आयोजन किया गया, जिसके परिणाम भी देर रात घोषित कर दिए गए। सोलन और पालमपुर में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जयराम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के घर सोलन में उस समय पार्टी को हार का सामना करना पड़ा जब तेजतर्रार नेता डॉ राजीव बिंदल को प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कल रात 9 बजे के आसपास चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 6 नगर पंचायतों का भी रिजल्ट हुआ आउट, एक क्लिक में जानें चुनाव परिणाम

पहले चरण में 9 वार्डों में बीजेपी को 5 सीटें मिल गई थी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा बीजेपी को हार का सामना करना पड़ता रहा। चौंकाने वाला नतीजा उसी समय आ गया था जब वार्ड नंबर 8 से पार्टी के दिग्गज नेता पवन गुप्ता चुनाव हार गए। 17 नंबर वार्ड का नतीजा कांग्रेस की झोली में गया इसके साथ ही कांग्रेस भाजपा की सीटों की संख्या 9 हो गई, जबकि एक नंबर वार्ड से आजाद उम्मीदवार मनीष कुमार ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी व कांग्रेस के प्रत्याशियों को नजदीक नहीं फटकने दिया। 

सीएम ने एक दिन में संबोधित की थी 7 जनसभाएं, कुछ नहीं आया काम 

कांग्रेस प्रत्याशी को दूसरा स्थान मिला बीजेपी को उम्मीद थी कि वार्ड नंबर 17 से जीत मिलने के बाद और 8-8 का स्कोर हो जाएगा, लेकिन अंतिम नतीजा भी कांग्रेस के पक्ष में आया। कांटे की टक्कर में अंतिम नतीजों में कांग्रेस को 9 सीटें मिली, जबकि बीजेपी को 7 पर संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चारों नगर निगम का रिजल्ट आउट, एक क्लिक में जानें सारे चुनाव परिणाम

बता दें कि सोलन में खुद सीएम जयराम ठाकुर ने एक दिन में सात जनसभाओं को संबोधित किया था। रोचक बात यह रही कि कांग्रेस ने चुनाव की कमान विधायक राणा राजेंद्र राणा को सौंपी हुई थी जिन्होंने बीजेपी के सीएम कैंडिडेट कुमार धूमल को हराकर राजनीतिक हलकों में खासी हलचल पैदा कर दी थी। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ