हिमाचल: पिकअप की चपेट में आया घुड़सवार, घोड़ा और मालिक दोनों चल बसे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पिकअप की चपेट में आया घुड़सवार, घोड़ा और मालिक दोनों चल बसे

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें एक घोड़े और उसके मालिक दोनों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे अपने घोड़ों के साथ चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में उक्त शख्स और घोड़े की मौत हुई है। हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह पेश आया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। जिसे द्रड्डा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने द्रड्डा में पिकअप समेत दबोच लिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो साल के बच्चे ने पी लिया डीजल, मेडिकल कॉलेज में भी नहीं बचाया जा सका

वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक़ बलबीर सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव कोटला जिला कांगड़ा जो कि बनीखेत के साथ लगती मलूड़ा पंचायत के सुकड़ाईं बाईं गांव में घोड़ों पर गृह निर्माण सामग्री ढोने का काम करता था। मंगलवार सुबह बलबीर सिंह सुकड़ाईं बाईं में अपनी घोड़ों के साथ जा रहा था। 

यह भी पढ़ें: सामने आई डेट: जानें कब होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, होंगे ये अहम् फैसले

इस दौरान बनीखेत की ओर से एक तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने बलबीर सिंह व उसके घोड़ों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पिकअप की चपेट में आकर बलबीर सिंह का एक घोड़ा भी मर गया। हादसे के बाद चालक पिकअप को लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन आगे जाकर उसे पकड़ लिया गया। 

यह भी पढ़ें: किसी काम नहीं आई जयराम सरकार: शहीद के परिजनों ने खुद बनाई प्रतिमा, खोला म्यूजियम

उधर हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग फौरन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बलबीर सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया, लेकिन जख्मों का ताव न सहते हुए बलबीर सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ