बड़ी बात कह गए सीएम जयराम: मंडी को महसूस नहीं होने देंगे MLA अनिल शर्मा की कमी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी बात कह गए सीएम जयराम: मंडी को महसूस नहीं होने देंगे MLA अनिल शर्मा की कमी

मंडी। नगर निगम मंडी में बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए यह बात साफ़ कर दी है कि मंडी सदर के मौजूदा विधायक अनिल शर्मा को अगले चुनावों में बीजेपी की तरफ से टिकट नहीं मिलने वाला है। मौजूदा बीजेपी विधायक अनिल शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ बड़ा हमला करते हुए सीएम जयराम ने कहा कि सदर से बीजेपी का विधायक हमने दिया था, लेकिन उन्होंने जनता की जगह अपने परिवार को चुना। 

यह भी पढ़ें: राहत: हिमाचल में सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, व्यावसायिक के बढे दाम, जानें नया रेट

सीएम ने आगे कहा कि उन्हें परिवार से आगे कुछ नहीं चाहिए था और हमें मंडी के सम्मान से कम कुछ नहीं चाहिए। सीएम जयराम ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि विधायक की इस कमी को वे मंडी की जनता को महसूस नहीं होने देंगे। गुरुवार को नेला, पैलेस, तल्याहड़, सुहड़ा और समखेतर वार्डों में जनसभाएं करते हुए सीएम ने पंडित सुखराम परिवार पर खूब तंज कसे। 

गौरतलब है कि है कि बीते लोकसभा चुनाव में अनिल के बेटे को कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। उस दौरान अनिल ने बीजेपी का साथ नहीं दिया था। जिसकी वजह से उन्हें अपने मंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ा था। 

वहीं, आज नगर निगम चुनाव को लेकर आयोजित की गई जनसभा के दौरान सीएम जयराम ने विपक्षी दल के नताओं पर करार तंज कसते हुए कहा कि जो लोग प्रदेश भर में पंचायत का एक वार्ड तक नहीं बना सके, वे आज नए जिले बनाने का शिगूफा फेंक रहे हैं, जो बड़ा ही हास्यास्पद है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीजेपी की बागी दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम के मंच से दिया था धक्का

उन्होंने कहा कि मंडी को उसका सम्मान मिला है, इसे बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेश की जनता ही हमारा परिवार है और इस परिवार का विकास ही एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मंडी के सम्मान की लड़ाई को एकतरफा जीतेंगे और परिवारवाद के चंगुल में फंसी छोटी काशी मंडी को विकास के शिखर पर पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ