सीएम जयराम बोले- पालमपुर में कुत्ते-बिल्ली पर टैक्स लगाने की बात कहकर जीती कांग्रेस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सीएम जयराम बोले- पालमपुर में कुत्ते-बिल्ली पर टैक्स लगाने की बात कहकर जीती कांग्रेस

शिमला/पालमपुर। हिमाचल प्रदेश में बीते कल हुए नगर निगम चुनावों में पालमपुर और सोलन नगर निगम में सूबे के सत्तासीन दल बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी। अब पालमपुर में मिली इस हार पर सीएम जयराम ठाकुर का एक बेहद ही अजीब सा बयान सामने आया है। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जीत एकतरफा जीत नहीं है और बीते रोज के सभी परिणाम देखे जाएं तो हमारी जीत हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी नौकरियों की बहार: 379 पदों के लिए जारी हुई अधिसूचना, यहां देखें

उन्होंने आगे कहा कि सोलन में हमें दस हजार से ज्यादा मत मिले और कांग्रेस को नौ हजार के करीब मत मिले। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में नगर निगम बनाने का विरोध किया। शहर में कुछ बोलते रहे और गांव में कुछ बोलते रहे। हम शहर में भी वही बोलते रहे और गांव में भी वही बोलते रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइकसवार, टूटी जीवन की डोर

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर वो फिर से नगर निगमों को नगर पंचायत बनाएंगे या नगर परिषद बनाएं ये बड़ा प्रश्न है। हालांकि उनके सत्ता में आने के दूर दूर के कोई चांस नहीं हैं। उधर, दो नगर निगम में बीजेपी की हार पर जयराम ठाकुर ने कहा कि सोलन और पालमपुर में कहां कमी रही उसमें हम जरूर चिंतन करेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जीत जैसे विरोध पार्टी बोल रही है वैसी जीत नहीं है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बर्खास्त चल रहे बैंक प्रबंधक के खिलाफ 2 करोड़ की धोखाधड़ी का केस, हुआ अरेस्ट

एक जगह वो जीते हैं और उस जीत की वजह यह है कि पालमपुर नगर परिषद हिमाचल की सबसे छोटी नगर परिषद थी। जब हमने नगर निगम बनाई तो एक ही वार्ड में सारी जनसंख्या समा गई। गांव के इलाकों को शामिल किया गया था। पालमपुर में कांग्रेस की ओर ऐसे प्रचार किया गया कि कुत्ते-बिल्ली और गाय पर भी टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बात को हम समझा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस पालमपुर को क्या फिर से उन्हें नगर परिषद बनाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ