हो गया फाइनल: सीएम जयराम ने खुद बताया- 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-शैक्षणिक संस्थान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हो गया फाइनल: सीएम जयराम ने खुद बताया- 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-शैक्षणिक संस्थान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के सूबे के सीएम जयराम ठाकुर ने खुद इस बात का ऐलन किया है कि सूबे के सभ स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कुल्लू जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम जयराम ने इस बात का ऐलान किया। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल प्रदेश में इन 1363 शिक्षकों को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

सीएम ने पत्रकारों से कहा कि पहले सरकार ने 4 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्णय लिया था लेकिन अब संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद स्कूलों को दोबारा खोलने के बारे में 15 अप्रैल को निर्णय लिया जाएगा। सीएम जयराम ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि शिक्षा विभाग से साथ बैठक होगी और फिर इस संबंध में निर्देश जारी होंगे।

पर्यटकों की एंट्री के मसले पर कही ये बड़ी बात 

बकौल सीएम जयराम पूरे प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े हैं। हिमाचल प्रदेश का पंजाब के साथ लगते ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में पाबंदी लगाई गई है। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। प्रदेश में टूरिज्म को बंद नहीं किया जा सकता है और होटल कारोबारियों को एसओपी को पालन करने की हिदायतें दी हैं। पर्यटकों को रोकने का निर्णय अभी नहीं लिया गया है और आने वाले समय में इसको लेकर रिव्यू किया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ