हिमाचल में कमजोर होती कांग्रेस: पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक भी टूट कर BJP में हो रहा शामिल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कमजोर होती कांग्रेस: पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक भी टूट कर BJP में हो रहा शामिल

शिमला। देश और हिमाचल में कांग्रेस का हाल है और पार्टी की मौजूदा हैसियत किस तरह अर्श से फर्श पर आ गई है। इस बात से शायद ही आज के समय में कोई अंजान हो। इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के आगे कांग्रेस की हालत बाद से बदतर होती जा रही है। पंचायती राज चुनाव में कथित तौर पर बुरी तरह से हार का सामना करने के बाद अब कांग्रेस के सामने नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव के रूप में दो बड़ी परीक्षाएं हैं। इस सब से पहले सूबे में कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक भी टूटता हुआ नजर आ रहा है। 

धूमल के नेतृत्व में बीजेपी की धूम 

ताजा अपडेट हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित सुजानपुर विधानसभा से सामने आई है। जहां पर बीजेपी ने कांग्रेस के पारंपरिक वोटबैंक में बड़ी सेंधमारी की है। यहां पर वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व सीएम प्रो० प्रेम कुमार धूमल के करिश्माई नेतृत्व का जलवा खूब जोर शोर से चल रहा है तो कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित्त हो पड़ी है। विधायक बनने के बाद सुजानपुर में राजेंद्र सिंह राणा की भूमिका मात्र अफसोस प्रकट करने के लिए प्रकट होने और खुद ही रचे अपने नागरिक अभिनंदनों में अपने ही समर्थकों को अपनी पार्टी में बार बार शामिल करने की नौटंकी तक सीमित रह गयी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो दिन और साफ़ रहेगा सूबे का मौसम, चार से होगी बारिश और बर्फ़बारी!

हाल-ए-खबर यह है कि लुभावने प्रपंचों और झूठी घोषणाओं से भ्रमित सुजानपुर की जनता के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के दिग्गज तक राणा के मायाजाल से निकल कर पूर्व सीएम के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए जत्थों के जत्थों में बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। हालांकि विधानसभा चुनावों में अभी समय है लेकिन पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर की गलियों में उनसे मिलने वाले और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वालों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। 

कांग्रेस का बड़ा वोट बैंक बीजेपी में हुआ शामिल 


ताजा घटनाक्रम में बुधवार देर शाम सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों पनोह, थाना धबड़ियाणा और चलोह के करीब तीन दर्जन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में पूर्व सीएम से मिलकर अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व सीएम ने सभी लोगो को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से बीजेपी में शामिल किया। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: लिफ्ट के बहाने निहंग ने युवकों पर चलाया कृपाण, काट दी अंगुलियां

कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनताा पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस पार्टी के पंचायत पनोंह के बूथ अध्यक्ष प्रीतम सिंह और इसी पार्टी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बग्गू भी विधायक राजेंद्र राणा और कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से विधायक राणा लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। विगत चुनावों में उन्होंने राणा को जितवा कर बहुत बड़ी गलती की थी जिसका वह खामियाजा आज तक भुगत रहे हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ