ब्रेकिंग: हिमाचल में नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर सीएम जयराम ने दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ब्रेकिंग: हिमाचल में नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर सीएम जयराम ने दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है। इस सब के बीच जहां सूबे में कोरोना वायरस का UK वाला स्ट्रेन भी मिल गया है। वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों संख्या की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है और इसी वजह से कोरोना का डेथ रेट भी बढ़ गया है। इस सब के बीच लोगों के मन में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

पीएम मोदी के हाथ में होगा हिमाचल के नाइट कर्फ्यू का फैसला 

ऐसे में अब इस पूरे मसले को लेकर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर का एक बड़ा बयान सामने आया है। गौरतलब है कि सीएम जयराम पहले ही यह बात साफ कर चुके हैं कि सूबे में अब लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। वहीं, अब सीएम जयराम ठाकुर ने नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी संग 8 अप्रैल को होने वाली बैठक के बाद हिमाचल में नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक जिला-तीन हफ्ते और तीन बार चली गोलियां, 2 युवक पहुंचे अस्पताल

इस बैठक में पीएम मोदी से देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर विस्तृत चर्चा के बाद नाइट कर्फ्यू लगाने की संभावना पर विचार किया जाएगा। हालांकि उससे पहले आज शिमला में इसी विषय पर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। सुंदरनगर बीबीएमबी स्थित सुकेत सदन में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने यह बात कही। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में शराबियों की बल्ले-बल्ले: अब पेट्रोल पंप पर भी बिकेगी शराब! जानें वजह

सीएम ने कहा देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले निश्चित रूप से चिंता का विषय है। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। ऐसे में लोगों को बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी के नियमों की पालना को अपनी दिनचर्या में आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए।

वहीं, सीएम जयराम ने यह स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच पर्यटन कारोबार और सैलानियों के आने पर पाबंदी नहीं लगेगी। लेकिन कुछ और सख्ती करने पर सरकार विचार कर रही है, जल्द ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जा सकता है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ