यह भी पढ़ें: हिमाचल: दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की ट्रेक्टर से टक्कर, परिवार से उठी दो अर्थियां
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार कल तक बीजेपी का था लेकिन आज कांग्रेस का हो चुका है। दयाल प्यारी ने आगे कहा कि जब-जब भी बीजेपी में झंडा उठाने की बात आती थी तो बीजेपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर एक कार्य को करते थे, लेकिन जिस तरह से उन्हें बीजेपी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया गया उससे मजबूर होकर कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पांच दिनों तक बारिश-बर्फ़बारी के आसार, जारी हुआ येलो अलर्ट
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी आज बहुत बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें छोटे कार्यकर्ताओं की कोई भी कदर नहीं है। जिस तरह से उन्होंने जी जान लगाकर बीजेपी के लिए कार्य किया है अब वह कांग्रेस के लिए उसी तरह से काम करेगी ताकि पार्टी एकजुट हो सके। उन्होंने पच्छाद विधानसभा पर बातचीत करते हुए कहा कि अगली बार पच्छाद विधानसभा में तख्तापलट होगा और कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीजेपी की बागी दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम के मंच से दिया था धक्का
दयाल प्यारी ने अपनी बात जरी रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनावों के साथ-साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी और प्रदेश में सत्तासीन होगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के सभी नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए दिन-रात कार्य करेगी ताकि पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिल सके।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks