यह भी पढ़ें: मंडी: पंडित सुखराम के परिवारवाद को जनता ने नकारा, बेटे जयराम के साथ चली छोटी काशी
मिली जानकारी के अनुसार चंबा ज़िले के डलहौजी में रहने वाली एक 43 वर्षीय महिला लेक्चरर की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति कोविड अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया गया कि महिला व उसके पति को खांसी हो रही थी और सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण वह दोनों देर रात डलहौजी के अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद जब उनका टेस्ट करवाया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: इंटरस्टेट रूट पर चलने वाली HRTC बसों की बदलेगी टाइमिंग! पढ़ें रिपोर्ट
इसके बाद उन दोनों को चंबा के अस्पताल रेफ़र कर दिया। जहां पर महिला की मौत हो गई। एसएमओ डॉ विपिन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रास्ते में महिला लेक्चरर ने दम तोड़ दिया। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने एहतियात के तौर पर डलहौजी बाजार दो दिन बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, महिला लेक्चरर का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks