राहत: हिमाचल में सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, व्यावसायिक के बढे दाम, जानें नया रेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राहत: हिमाचल में सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, व्यावसायिक के बढे दाम, जानें नया रेट

शिमला। गैस कंपनियों ने हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडर के ग्राहकों को थोड़ी रहत देते हुए प्रति सिलेंडर 10 रूपए तक दाम कम करने का फैसला किया है। अब सूबे के घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल माह से होम डिलीवरी सहित 906 रूपए का भुगतान करना होगा। इस महीने रसोई गैस सिलिंडर का दाम 856 रूपए तय हुआ है। जबकि 50 रूपए डिलीवरी चार्ज होगा। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल प्रदेश में इन 1363 शिक्षकों को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

गौरतलब है कि मार्च महीने में घरेलू सिलिंडर 25 रूपए तक महंगा हुआ था। वहीं, इससे पहले फरवरी महीने में तीन बार हुई बढ़ोतरी में सिलिंडर के दाम 100 रूपए तक बढ़े थे। इसके अलावा आज ही के दिन गैस कंपनियों ने व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 35 रूपए बढ़ा दिए हैं। अब अप्रैल माह में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 59 रूपए के डिलीवरी चार्ज सहित कुल 1790 रूपए चुकाने पड़ेंगे। घरेलू सिलिंडरों पर अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक सब्सिडी कोटे में 12 सिलिंडर मिलेंगे।  

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ