डबल सुविधा: UP के 27 मार्गों पर दौड़ेंगी HRTC की बसें, 1026 km लंबे लेह-दिल्ली रूट पर भी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

डबल सुविधा: UP के 27 मार्गों पर दौड़ेंगी HRTC की बसें, 1026 km लंबे लेह-दिल्ली रूट पर भी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज हो रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगाम ने दो बड़ी सुविधाओं का ऐलान किया है। सबसे पहले तो अंतरराज्यीय आवाजाही और परिवहन सेवाओं को बढ़ाने तथा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकारों के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया है। 

देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर 15 अप्रैल से सफ़र 

वहीं, दूसरी तरफ देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का केलांग डिपो 15 अप्रैल से बस संचालन की तैयारी कर रहा है। सीमा सड़क संगठन ने इस बार सड़क को दो माह पहले यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इस बार कम बर्फबारी के चलते संगठन के जवानों को सरचू की तरफ बर्फ हटाने में परेशानी नहीं हुई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कमजोर होती कांग्रेस: पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक भी टूट कर BJP में हो रहा शामिल

अटल टनल रोहतांग बनने से सीमा सड़क संगठन को बड़ी राहत मिली है। टनल बनने से इस रूट की लंबाई 46 किमी कम हुई है। अब बस से 36 की जगह 32 घंटे लगते हैं। अटल टनल रोहतांग से पहले 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे के रास्ते लेह-दिल्ली के बीच 1072 किमी का सफर तय था। उन दिनों दिल्ली से लेह तक पहुंचने में बस में 36 घंटे का सफर लगता था। अब अटल टनल बनने से सफर 46 किमी कम हो गया है, जिससे अब लेह से दिल्ली के लिए 32 घंटे लगेंगे। सफर कम होने से किराये में भी कमी आई है। गत वर्ष तक रोहतांग दर्रे के रास्ते लेह-दिल्ली का किराया 1727 रूपए था, अब अटल से होते हुए यात्रियों को प्रति सीट 1656 रूपए देने होंगे।

हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ समझौता, यहां पढ़ें 

नए समझौता ज्ञापन के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण प्रदेश में 19 मार्गों पर लगभग 3594 किलोमीटर क्षेत्र में बसें चलाएगा, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) उत्तर प्रदेश में 27 मार्गों पर लगभग 3238 किलोमीटर क्षेत्र में बसें संचालित करेगा। यह समझौता ज्ञापन 20 वर्षों के लिए हस्ताक्षरित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: पेंशन को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

वर्ष 1985 में हस्ताक्षरित पुराने समझौते के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश में 10 मार्गों पर लगभग 2165 किलोमीटर क्षेत्र में बसें संचालित कर रहा है, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम उत्तर प्रदेश में 11 मार्गों पर 2142 किलोमीटर क्षेत्र में बसें चला रहा है। इस अवसर पर सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण घनश्याम चंद और सचिव उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण भीम सेन सिंह भी उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ