यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 दिन पहले रिटायर अधिकारी पर सहकर्मी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, थाने में तलब
यहां पर वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व सीएम प्रो० प्रेम कुमार धूमल के करिश्माई नेतृत्व का जलवा खूब जोर शोर से चल रहा है तो कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित्त हो पड़ी है। ताजा अपडेट के अनुसार शुक्रवार को पूर्व सीएम के निवास स्थान समीरपुर में एक सेवानिवृत्त सैनिक के साथ-साथ दर्जन भर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। पूर्व सीएम ने शामिल हुए सभी लोगों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, खुद तो नहीं बचा पर सवारी रहे सुरक्षित
वहीं, बीजेपी में शामिल हुए लोगों ने एक स्वर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं और आने वाले दिनों में सैकड़ों लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री के सान्निध्य में पार्टी में शामिल करवाएंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks