चुनाव परिणाम: धर्मशाला में देवेंद्र जग्गी सहित सुधीर विरोधी चारों कांग्रेसी प्रत्याशी जीते

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

चुनाव परिणाम: धर्मशाला में देवेंद्र जग्गी सहित सुधीर विरोधी चारों कांग्रेसी प्रत्याशी जीते

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद नगर निगम में एक तस्वीर ये भी उभरकर सामने आई है कि यहां पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के चार विरोधी कांग्रेसी प्रत्याशी जीत दर्ज करवाने में सफल रहे हैं। इनमें नगर निगम के निवर्तमान मेयर देवेंद्र जग्गी वार्ड नंबर 11 से जीत गए हैं। 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर 'आप' का पत्ता साफ़: केजरीवाल की पार्टी से ज्यादा नोट पर पड़े वोट

इसी तरह सुधीर विरोधी वार्ड चार से कांग्रेस प्रत्याशी नीनू शर्मा भी चुनाव जीत गई हैं। वार्ड 13 से सविता कार्की व वार्ड 15 से रजनी व्यास चुनाव जीत गई हैं। ये सभी कांग्रेसी प्रत्याशी थे लेकिन सुधीर विरोधी। इन्होंने ना ही तो अपने प्रचार के लिए सुधीर को अपने-अपने वार्ड में आने दिया ना ही अपने पोस्टरों पर सुधीर की फोटो लगाने दी।

धर्मशाला नगर निगम में 17 वार्ड है, इनमें 9 पर बीजेपी व 5 पर कांग्रेस जीतीं हैं। दो सीटें निर्दलीय के हवाले हुई हैं

वार्ड नं 1 फरसेटगंज से बीजेपी की रेखा देवी जीतीं।

वार्ड नं 2 भागसूनाग से बीजेपी की मोनिका पठानिया ने जीत दर्ज की।

वार्ड नं 3 मैक्लोडगंज से बीजेपी के ओंकार नेहरियां ने जीत हासिल की।

वार्ड नं 4 कश्मीर हाउस से कांग्रेस की नीनू शर्मा ने जीत हासिल की।

वार्ड नं 5 खजांची मोहल्ला से बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी ने जीत हासिल की।

वार्ड नं 6 कोतवाली बाजार से बीजेपी प्रत्याशी तजेंद्र कौर ने जीत हासिल की।

वार्ड नं 7 मिनी सचिवालय से बीजेपी उम्मीदवार संतोष ने जीत हासिल की।

वार्ड नं 8 खेल परिसर बीजेपी के अनुज बिट्टू जीते।

वार्ड नं 9 सकोह से बीजेपी ने आत्मा राम जीत गए हैं।

वार्ड नं 10 शामनगर से कांग्रेस ने अनुराग धीमान जीत हासिल की।

वार्ड नं 11 रामनगर से कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी ने जीत हासिल की।

वार्ड नं 12 बड़ोल निर्दलीय स्वर्ण देवी विजयी रहीं।

वार्ड नं 13 दाड़ी से कांग्रेस की सविता कार्की ने जीत हासिल की

वार्ड नं 14 कंड से बीजेपी की किरण विजयी हुई।

वार्ड नं 15 खनियारा से कांग्रेस की रजनी व्यास ने जीत हासिल की

वार्ड नं 16 सिद्धपुर से निर्दलीय सर्वजर गुरेलिया ने जीत हासिल की।

वार्ड नं 17 सिद्धबाड़ी निर्दलीय डिंपल ने जीत हासिल की।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ