हिमाचल: 2 दिन पहले रिटायर अधिकारी पर सहकर्मी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, थाने में तलब

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 2 दिन पहले रिटायर अधिकारी पर सहकर्मी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, थाने में तलब

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। फोरेंसिक लैब जुन्गा की महिला अफसर ने पुलिस में लिखित शिकायत कर सनसनी फैला दी है कि उनके विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी उनसे छेड़छाड़ करता है औऱ उसे अश्लील सन्देश भेजता है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में वैक्सीन पर लगातार उठ रहे सवाल: दोनों डोज लेने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी हुई पॉजिटिव

महिला फॉरेंसिक सेवा निदेशालय में तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने कहा कि लैब का एक वरिष्ठ अधिकारी यानी उनका सहकर्मी उसे लम्बे समय से परेशान कर रहा है और उसके साथ कई बार अशोभनीय व्यवहार व ओछी हरकतें की थीं। इससे तंग आकर उन्होंने शिकायत की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, खुद तो नहीं बचा पर सवारी रहे सुरक्षित

शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला पुलिस थाने में आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 354ए, 509 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में आरोपी को आज महिला पुलिस थाने में तलब किया गया है। जहां आरोपी से पूछताछ की गई। एसपी मोहित चावला ने बताया कि मामले के हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ