हिमाचल के क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी: धर्मशाला में होगा टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी: धर्मशाला में होगा टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच!

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल खबर सामने आ रही है टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज़ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम से इस साल अक्टूबर -नवबंर में भारत में हो सकता है। यह बात खुद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने कही है। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले अरुण धूमल ने कहा कि अक्टूबर-नवबंर में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप प्रतियोगीता होगी। सभी मैच भारत में ही होंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: गंदे मैसेज करने वाले युवक को युवती ने बीचबाजार जड़े चप्पल, लोगों ने भी धोया हाथ

उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहें हैं कि वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के धर्मशाला स्टेडियम में हो। गौरतलब है कि इस वर्ष भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मैचों के लिए आठ स्थानों में से धर्मशाला स्टेडियम को भी शामिल किया गया है। वहीं, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में लम्बे अरसे से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ है। ऐसे में अगर धर्मशाला में टी-20 वर्ल्ड कप मैच होता है तो इससे एक बार फिर पर्यटन नगरी धर्मशाला को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी, वहीं स्थानीय कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

यहां जानें धर्मशाला स्टेडियम में कब-कब हुए मैच 

-वर्ष 2013 में धर्मशाला स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच 27 जनवरी को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 

-उसके बाद 20 अक्तूबर 2015 में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच और 18 मार्च ,2016 को न्यूजीलैंड -आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।

-वर्ष 2016 में धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप राजनीतिक कारणों से रद्द हो गया था।

-वर्ष 2019-2020 में भी भारत-दक्षिण अफ्रिका के बीच दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ