हिमाचल में आज कोरोना ने छीनी 4 जिंदगियां: करीब 400 से नए केस, जानें कितने एक्टिव केस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आज कोरोना ने छीनी 4 जिंदगियां: करीब 400 से नए केस, जानें कितने एक्टिव केस

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सूबे में आज इस गंभीर महामारी के चलते कुल चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आज करीब 400 नए मामले सूबे में रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 95, ऊना 67, सोलन 58, मंडी 39, बिलासपुर 36, शिमला 39, कुल्लू 21, हमीरपुर 14, चंबा नौ और सिरमौर में पांच नए मामले आए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 16 साल की किशोरी हो गई गर्भवती, आबरू लूटनेवाला आरोपी अरेस्ट

वहीं, जान गंवाने वाले मरीजों की बात करें तो मंडी के बीबीएमबी कोविड-19 अस्पताल में संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा सिरमौर के 52 वर्षीय, ऊना के 40 और 62 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64014 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 3221 हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: किशोर ने दोस्त के सिर पर दे मारा बल्ला, PGI गया पर नहीं बचा

अब तक 59738 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1039 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 254, चंबा 37, हमीरपुर 288, कांगड़ा 684, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति शून्यू, कुल्लू 60, मंडी 156, शिमला 259, सिरमौर 237, सोलन 527 और ऊना जिले में 712 है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ