इस साल के बजट सत्र 2021 – 2022 में एक करोड़ परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए जांएगे। हालंकि ये सिलेंडर उन क्षेत्रों और राज्यों में दिए जाएंगे जहां उज्जवला योजना के लाभार्थी काफी कम है।
कैसे उठा सकते है स्कीम का फायदा
उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन को पाने के लिए बीपीएल परिवार से कोई भी महिला आवेदन कर सकती है। आवेदन करने वाली महिला को KYC फॉर्म भरकर पास के एलपीजी सेंटर में जमा करवाना होगा। आवेदन के समय महिला को 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर चाहिए या फिर फिर पांच किलोग्राम का उसकी जानकारी देनी होगी।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले- तोहफा मिलेगा, नए वेतन आयोग को लेकर कह दी बड़ी बात
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट से उज्ज्वला योजना का फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि एलपीजी सेंटर से भी यह फॉर्म हासिल किया जा सकता है। उज्ज्वला योजना का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट जैसे डॉक्यूमेंट्स होना बेहद जरूरी है।
कब हुई थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत
डाटा के मुताबिक इस योजना के तहत सरकार की ओर से 31 जनवरी 2021 तक तक़रीबन 8.3 करोड़ परिवारों को मुफ्त में गैस दिए जा चुके हैं। इस योजना में मोदी सरकार इस साल एक करोड़ परिवार को जोड़ना चाहती है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाओं को बिलकुल मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन देना है।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा फैसला: स्वर्णिम रथ यात्रा पर रोक, समारोह में अब इतने लोग होंगे शामिल, जानें
इस योजना की शुरुआत में पांच करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष रखा गया था, बाद में इस लक्ष्य को बढ़ा दिया गया था। बता दें कि इस योजना उज्ज्वल योजना के तहत सरकार बीपीएल परिवार को 1,600 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। पहली बार सिलेंडर और गैस चूल्हा खरीदने के लिए EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks