खुशखबरी: हिमाचल प्रदेश में इन 1363 शिक्षकों को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

खुशखबरी: हिमाचल प्रदेश में इन 1363 शिक्षकों को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 1100 सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 1363 कंप्यूटर शिक्षकों के ली एक बड़ा खुशखबरी है। दरअसल, इन शिक्षकों को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए नाइलेट कंपनी के साथ हुए उनके करार को तीस जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। अब ऐसे में सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किए गए इन शिक्षकों को भी तीन माह का सेवा विस्तार मिल गया है। 

यह भी पढ़ें: HPSSC: 22 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ आउट, यहां देखें

गौरतलब है कि बीते कल यानी 31 मार्च को इन शिक्षकों के सेवा विस्तार की अवधि समाप्त हो गई थी। गौरतलब है कि नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए सरकार ने नाइलेट कंपनी के साथ करार किया हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ कंप्यूटर शिक्षक भही काफी लंबे समय से कंपनी के साथ करार समाप्त कर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग करने में जुटे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ