यह भी पढ़ें: हिमाचल: टावर से गिरा 20 वर्षीय युवक, टूटी जीवन की डोर
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाका कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में फरीदाबाद निवासी दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। टोल कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक़, मैहतपुर टोल नाके पर शुक्रवार सुबह तड़के 3:30 बजे हरियाणा के फरीदाबाद निवासी श्रद्धालुओं ने टोल पर्ची को लेकर हंगामा कर डाला।
यह भी पढ़ें: HPU में खेला: अगली कक्षा के लिए जमा कर दी फीस, पिछली में फेल हो गए छात्र
इस दौरान टोल नाके पर मौजूद कर्मचारियों ने जब वाहन में आए श्रद्धालुओं से टोल पर्ची कटवाने को कहा तो उनमें से 2 लोगों ने गाड़ी से उतर कर नाका कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने मामले की जांच के लिए इस फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी यह श्रद्धालु कांगड़ा के धार्मिक स्थलों की तरफ जा रहे थे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks