हिमाचल में वैक्सीन पर लगातार उठ रहे सवाल: दोनों डोज लेने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी हुई पॉजिटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में वैक्सीन पर लगातार उठ रहे सवाल: दोनों डोज लेने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी हुई पॉजिटिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। इस सब के बीच सूबे में वैक्सीनेशन का दौर भी जोरों पर चल रहा है और वैक्सीन लगवाने के बाद भी ढेरों लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से वैक्सीन की प्रमाणिकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, खुद तो नहीं बचा पर सवारी रहे सुरक्षित

जहां पर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद अब विभाग ने नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भी भेज दिया है। हालांकि अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि यह पुराना स्ट्रेन है या नया। गौरतलब है कि उक्त स्वास्थ्य कर्मी को दो बार वैक्सीन लग चुकी है।

यह भी पढ़ें: कबड्डी में धुरंधरों को पटखनी देगी हिमाचल की बेटी: इंडिया कैंप में हुआ अंकिता चंदेल का चयन

हाल ही में जब उसकी तबीयत खराब हुई तो इसका रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। उसमें भी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ही पाई गई। सीएमओ डॉ प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में ऐसा पहला मामला सामने आया है। उक्त कर्मी फील्ड स्टाफ की है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ