विधायक को जड़ा थप्पड़, कई मर्डर मिस्त्री को किया सॉल्व
उनके बारे में बताया जाता है कि साल 2006 में एक प्रदर्शन के दौरान जब सौम्या सांबशिवन ने एक विधायक को वहां से हटने के लिया कहा तब उन्होंने मना कर दिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उस वक्त कहा गया था कि इसके बाद सौम्या सांबशिवन ने विघायक को थप्पड़ जड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: देश के एक करोड़ परिवारों को फ्री LPG कनेक्शन, ऐसे उठाए फायदा
सौम्या सांबशिवन मर्डर मिस्ट्री सॅाल्व करने में काफी माहिर हैं। ब्लाइंड मर्डर केस भी इस महिला आइपीएस ने सुलझाए हैं। उन्होंने अपनी सेवा काल के दौरान कई ऐसे कारनामे किये , जिसके कारण वो काफी चर्चा में भी रहीं। जिस वक्त सौम्या सांबशिवन ने शिमला में पुलिस कप्तान के तौर पर कमान संभाली थी, उस वक्त वहां एक मासूम बच्ची की हत्या का केस काफी सु्र्खियों में था।
मनचलों के खिलाफ लड़कियों को किया मजबूत
मिली जानकारी के अनुसार सौम्या सांबशिवन ने लड़कियों को सुरक्षा स्प्रे बनाने की ट्रेनिंग दी थी ताकि वो मनचलों से बच सकें। उन्होंने एक ऐसे अपराधी को भी पकड़ा था, जिसने तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। इसी वजह से इस महिला आईपीएस को लेडी सिंघम भी कहते हैं।
कौन हैं- सौम्या सांबशिवम, यहां जानें
यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए जयराम के मंत्री: बीजेपी की रैली नहीं, लोगों की गलती से फ़ैल रहा कोरोना
बताया जाता है कि कभी वो लेखिका बनना चाहती थीं। इस बीच उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी और फिर वो आईपीएस बन गई। सौम्या सांबशिवन ने ड्रग्स , शराब और मानव तस्करी पर रोक लगाने और लगाम कसने की दिशा में भी बेहतरीन काम किया। सौम्या सांबशिवन सिरमौर में भी पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं। शिमला में पुलिस और स्टेट CID में भी सौम्या ने सेवाएं दी हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप






0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks