यह भी पढ़ें: हिमाचल: देवर समेत 10 प्रत्याशियों को हराकर प्रधान बनीं भाभी, 8 की हुई जमानत जब्त
एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की ही गवर्नमेंट कॉलेज ब्रांच में तैनात रहे पूर्व मैनेजर कमल देव भोगल ने धमांदरी प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक संदीप कुमार के साथ मिलकर साल 2017 में 10 व्यक्तियों के नाम से कैश क्रेडिट लिमिट के जाली कागजात तैयार कर प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपए लोन की राशि के रूप निकाल कर बैंक को करीब 2 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: वैक्सीन लगवाओ , इनाम पाओ : 5000 रुपये जीतने का मौका दे रही है मोदी सरकार
विजिलेंस को मामले के संबंध में शिकायत मिलने पर शुरूआती जांच में ही आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान जिन 10 लोगों के नाम पर फर्जी कागजात तैयार करके लोन लिया गया था, उनमें से छह लोगों को विजिलेंस ने ढूंढ निकाला, जबकि 4 लोगों के बारे में अभी भी पता नहीं चल पा रहे हैं। वहीं, जिन छह लोगों को विजिलेंस की टीम ने ढूंढ निकाला है, उन्होंने भी लोन से संबंधित किसी कागजात पर दस्तखत नहीं करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगली जानवर को बचाते सड़क पर पलट गई कार, एक नहीं बचा, एक पहुंचा अस्पताल
बता दें कि जिन लोगों के नाम पर फर्जी लोन लिए गए हैं। उनके पते भी हरोली और हरोली उपमंडल के ही भदसाली गांव के बताए गए हैं। इन लोगों को जब बैंक से लोन के नाम पर नोटिस आने लगे तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हो सका। पूर्व मैनेजर कमल देव द्वारा मंजूर किए गए इन सभी कार्यों पर प्राइमरी शिक्षक संदीप कुमार द्वारा गारंटर के रूप में दस्तखत किए गए हैं। और यह सभी लोग महज 12 दिन की अवधि में ही जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना के चलते स्वर्ग सिधार गई लेक्चरर, पति भी है पीड़ित; दो दिन बंद रहेगा बाजार
एसपी विजिलेंस सागर चंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा गारंटर ने इस जमीन को 2019 में बेच दिया था, क्योंकि बैंक प्रबंधक द्वारा गारंटर द्वारा गिरवी रखी गई जमीन के खिलाफ कोई शुल्क नहीं लगाया गया था। पूछताछ में पता चला है कि ब्याज सहित दो करोड़ 93 लाख रुपए का नुकसान बैंक को हुआ है। दोनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार भी कर लिया गया।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks