हिमाचल: फंदे से झूल गया 25 वर्षीय युवक, परीजनों ने इस तरह बचा ली जिंदगी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: फंदे से झूल गया 25 वर्षीय युवक, परीजनों ने इस तरह बचा ली जिंदगी

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक वारदात होते होते रह गई। यहां पर करजां निवासी युवक ने फांसी का फंदा लगा दिया, लेकिन परिजनों ने समय रहते हुए उसे अस्पताल पहुंचा कर जिंदा बचा लिया। यह हैरान करने वाला मामला उझी घाटी के करजां गांव से सामने आया है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का हाथ थामते ही दयाल प्यारी के बदले तेवर, पच्छाद को लेकर कह दी ये बड़ी बात

गांव में रहने वाला 25 वर्षीय युवक सूरज पुत्र नारायण दत्त एक स्थानीय मेले से सुबह के करीब 3 बजे अपने घर लौटा। घर पहुंचकर खाना खाया और घर की निचली मंजिल के कमरे में सोने चला गया। कुछ समय बाद जब युवक की मां नीचे शौचालय के लिए उतरी तो देखा कि बेटे ने गले में फांसी का फंदा लगाया है और वह लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की ट्रेक्टर से टक्कर, परिवार से उठी दो अर्थियां

परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। लिहाजा, युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर युवक से बयान लेने की कोशिश की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ