हिमाचल: ट्रक को ड्राइवर ने बनाया हवाई जहाज; काल के गाल में समाए 32 भेड़-बकरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ट्रक को ड्राइवर ने बनाया हवाई जहाज; काल के गाल में समाए 32 भेड़-बकरी

कांगड़ा: ट्रक को हवाई जहाज बनाकर चला रहा ट्रक चालक अपनी तेज रफ़्तार के नशे में ऐसा अँधा हुआ कि उसे सड़क पर जा रही भेड़-बकरियां भी नहीं दिखीं। नतीजतन 52 भेड़-बकरियों को ट्रक ने कुचल दिया।

मामला कांगड़ा जिले का है, जहां हरिपुर थाना के सलाड़ी गांव के पास चरवाहा राम दास जो भरमौर के रहने वाले हैं, अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जसूर से रानीताल की तरफ जा रही एक तेज रफ़्तार ट्रक सभी 52 भेड़-बकरियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना की वजह से सड़कें खून से पूरी तरह लथपथ हो गईं थी।


यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश में इन 1363 शिक्षकों को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

इस दुर्घटना में चरवाहा राम दास की 52 भेड़-बकरियों में से 32 की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, 20 घायल हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि जानवरों को टक्कर मारने से पूर्व हवाई जहाज बने इस ट्रक ने एक ट्रैवलर गाड़ी को भी टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीजेपी की बागी दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम के मंच से दिया था धक्का

 इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बाद ट्रक ड्राईवर के सिर से रफ़्तार का नशा उतड़ा और उसने हादसा स्थल से 400 मीटर आगे जाकर ट्रक को रोककर सड़क किनारे लगा दिया। वहीं, कुछ ही देर में लंज पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुँच गई और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायल भेड़ों के उपचार के लिए लंज पशु अस्पताल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ