पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला स्थित पांवटा साहिव के स्थानीय निवासी, सहायक जिला न्यायवादी के पद पर तैनात राजेंद्र शर्मा का बुधवार सुबह देहरादून में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले उनकी कोविड रिर्पोट नेगेटिव आई थी, लेकिन ऑक्सीजन के स्तर में सुधार नहीं हुआ था। इसके चलते उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक से जा भिड़ी बाइक, नहीं बचा युवक- युवती पहुंची अस्पताल
बतौर रिपोर्ट्स, राजेंद्र शर्मा शुरुआती चरण में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके कारण उन्हें इलाज के लिए देहरादून शिफ्ट किया गया था। 16 मार्च से देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान उनके लंग्स में इन्फेक्शन होने के कारण ऑक्सीजन के लेवल में उतार-चढ़ाव बना रहा। इसी वजह से राजेंद्र शर्मा की आज सुबह मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव: आपस में भिड़ गए BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों के पति, SDM को आना पड़ा
बता दें कि देहरादून में दाखिल रहने के दौरान उन्हें प्लाज्मा थेरेपी देने की भी कोशिश की गई थी। इसके चलते बड़ी संख्या में प्लाज्मा डोनर भी सामने आए थे। सुनीता शर्मा, जो दिवंगत राजेंद्र शर्मा की पत्नी पांवटा साहिब अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं। परिवार के सदस्य सोहन शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे के आस-पास निधन की सूचना मिली थी। साथ ही ये भी बताया कि पावंटा साहिब में ही पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks