धर्मशाला: हिमाचल में नगर निगम में चुनावों की सरगर्मी तेज है. इन सबके बीच ऑडियो काण्ड भी सामने आ गया है. पार्टी चिन्ह पर हो रहे चुनाव की वजह से चुनावी खुमार सिर चढ़ कर बोल रही है और आज-कल हर चुनाव में ऑडियो कांड का सामने आना सामान्य सा हो गया है.
नगर निगम चुनाव से संबंधित वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि यह ऑडियो पालमपुर नगर निगम का है। ऑडियो में किसी व्यक्ति को मुख्यधारा में आने की बात कही जा रही है। मुख्य धारा में आने से तात्पर्य भाजपा के पक्ष में आने के लिए कहा जा रहा है.
ऑडियो में ट्विस्ट तब आया जब एक शख्स धमकी भरे लहजे में कहता है कि वह उसके कहे अनुसार नहीं करेगा तो उसकी मां जो स्कूल में कार्यरत है और तुम्हारी पत्नी जो आंगनबाड़ी में काम करती है उसकी ट्रांसफर कर दी जाएगी। वायरल ऑडियो में कांगड़ी बोली में बात की जा रही है।
ट्रांसफर की धमकी देने के बाद कहता है कि चुनाव खत्म होने के बाद कहीं ट्रांसफर कर दी गई तो फिर मुझे मत कहना कान खोल कर सुन लो। वायरल ऑडियो में धमकाने वाले व्यक्ति बीजेपी का बड़ा नेता बताया जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks