यहां जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक़ एसपी बीती रात 11:30 बजे थाना सदर बिलासपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसपी अपनी निजी कार में अकेले थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाइट ड्यूटी में तैनात ASI और HHC को अल्कोहल सेंसर से चेक किया जिस पर दोनों वर्दी में शराब का सेवन करते हुए पाए गए। ASI मदन लाल संधू में शराब की मात्रा 19mg और HHC हंसराज में 41mg शराब पाई गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में शराबियों की बल्ले-बल्ले: अब पेट्रोल पंप पर भी बिकेगी शराब! जानें वजह
यही नहीं इसके बाद एसपी ने खुद अपना Alco-sensor टेस्ट भी पुलिसकिर्मयों से करवाया जो कि शून्य पाया गया। दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए हैं। दोनों को बतौर सज़ा पुलिस लाइन मैदान में सात दिन का “पिठु ड्रिल” दिया गया है और सज़ा के तौर पर तीन दिन का वेतन भी काट लिया गया है। ASI मदन लाल के 6400 रुपए और HHC हंसराज के 5700 रुपए काटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक जिला- दो मामले, एक युवक मिला अधजला, एक को वाहन की टक्कर; दोनों मरे
एसपी रात 12 बजे तक थाने में मौजूद रहे। SHO सदर को थाने में इस अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसके बाद एसपी ने अकेले रोड़ा सेक्टर, दियारा सेक्टर, चेतना चौक और सिनेमा कॉलोनी में रात्रि गश्त की और कुछ होम गार्ड जवानों से बातचीत भी की। इससे पहले भी एसपी दिवाकर शर्मा कुछ समय पहले सिविल कपड़ों में अपनी निजी कार में सवार होकर घुमारवीं पहुंच गए थे। उन्होंने अकेले की घुमारवीं बस स्टैंड, गांधी चौक, नगर परिषद और शहर के अन्य भागों में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का पैदल मुआयना किया था।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks