हिमाचल: बीजेपी की बागी दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम के मंच से दिया था धक्का

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बीजेपी की बागी दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम के मंच से दिया था धक्का

शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी से बागी होकर सिरमौर जिले में पच्छाद क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने वाली नेत्री दयाल प्यारी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नई दिल्ली में पूर्व बीजेपी नेत्री दयाल प्यारी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और चंडीगढ़ से पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पवन बंसल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

जयराम के मंच से नेता ने दे दिया था धक्का 

बता दें कि ये वही दयाल प्यारी हैं, जो लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भी चर्चा में रही थीं। दरअसल, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर का सिरमौर में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान दयाल प्यारी के अलावा कुछ अन्य बीजेपी नेता भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान एक बीजेपी नेता ने उनके धक्का मारते हुए दूसरी तरफ धकेल दिया। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद दयाल प्यारी ने एससी-एसटी एक्ट के तहत बीजेपी नेता के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था।

कौन है दयाल प्यारी

दयाल प्यारी सिरमौर जिले के पच्छाद की डीलमन पंचायत के कुजी गांव की रहने वाली हैं। नेत्री लगातार तीन बार जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त भी दयाल प्यारी सिरमौर जिला परिषद की चेयररपर्सन रह चुकी हैं। सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र को लेकर हुए उपचुनाव-2019 में दयाल प्यारी के बीजेपी प्रत्याशी होने की प्रबल संभावना थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खेत में गेहूं की फसल काट रहे ITBP जवान पर चली गोलियां, टूटी जीवन की डोर

वहीं, बीजेपी ने उनके बजाया रीना कश्यप को टिकट दिया था। फिर दयाल प्यारी बागी हो गई थी और उन्होंने आजाद चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव जीत नहीं पाई थी, लेकिन वोट हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर पर रही थी और 11 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ