हिमाचल: खेत में गेहूं की फसल काट रहे ITBP जवान पर चली गोलियां, टूटी जीवन की डोर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: खेत में गेहूं की फसल काट रहे ITBP जवान पर चली गोलियां, टूटी जीवन की डोर

ऊना। सदर थाना के तहत ग्राम पंचायत नगड़ा में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने गोली चला दी। इस घटना आईटीबीपी के एएसआई  की मौत हो गई।  मृतक की पहचान विपिन कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 150 मीटर गहरी खाई में समा गई स्कॉर्पियो, नहीं बचाए जा सके तीन लोग

ऊना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पूरा मामला जमीन से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, ऊना के गांव नंगड़ा में गुरुवार सुबह जवान गेहूं की फसल काट रहा था। इस दौरान कुछ लोग गाड़ी मे सवार होकर आए और जवान को गोली मार दी।जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े के बाद गोली चलाई गई है। 

पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है आईटीबीपी का जवान विपिन कुमार 29 मार्च रात को घर पर छुट्टी आया था। मृतक अपने पत्नी, दो बच्चे तथा बुजुर्ग माता को छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल यानी एक अप्रैल से होंगे ये अहम् बदलाव, कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा

गोली चलाने के आरोपी जसवंत सिंह ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सुबह-सुबह हुई इस घटना ने ऊना में एक बार दहशत का माहौल बना दिया। ऊना एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि मामले की जानकारी मिली पुलिस कार्रवाई कर रही है। गोली चलाने वाले ने पुलिस के हवाले अपने आपको किया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ