हिमाचल कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: चार नेताओं को 6 साल के लिए कर दिया पार्टी से आउट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: चार नेताओं को 6 साल के लिए कर दिया पार्टी से आउट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक दल पूरे एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। इस सब के बीच सूबे के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने पार्टी से बगावत करने वाले चार नेताओं पर कड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की स्वीकृति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला की शिकायत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये सूक्ष्म चड्ढा, निर्मल सिंह, शुभम सूद और स्वर्णा देवी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले- तोहफा मिलेगा, नए वेतन आयोग को लेकर कह दी बड़ी बात

इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन नेताओं पर आरोप है कि नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की हैं। इस कारण प्रदेशाध्यक्ष ने इन पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। वहीं, कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पालमपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 1 लोहाना से बेनी प्रसाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद लापरवाही: शरीर से गोलियों के छर्रे निकाले बिना कह दिया- घर ले जाओ इन्हें

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रविवार को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। गौरतलब है कि इससे पहले सोलन और पालमपुर नगर निगम चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।  

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ