यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद हाल है: एक अपराधी ही दूसरे आरोपी की जमानत लेने पहुंच गया कोर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक़ पांवटा-शिलाई हाईवे 707 पर राजबन के समीप चलती निजी बस में चालक को हार्ट अटैक आ गया। बस चलाते वक्त अचानक सीने में दर्द उठते ही सूझबूझ से चालक ने बस को झाड़ियों की तरफ मोड़ दिया। इससे बस रुक गई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। इसके बाद यात्रियों ने बस चालक को तुरंत ही मौके से पांवटा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने बस ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस का तगड़ा एक्शन: बगावत करने पर दो नेताओं को किया पार्टी से आउट
इस तरह बस ड्राइवर ने अपनी जान गंवाने से पहले निजी बस चालक ने बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों को बचा लिया। निजी बस रेणुकाजी-सतौन से पांवटा की तरफ आ रही थी। बता दें इससे पहले नौ फरवरी 2021 को हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस में दिल का दौरा पड़ने से चालक की मौत हो गई थी।
घटना के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। बेहोश होने से पहले ड्राइवर ने जैसे-तैसे ब्रेक लगाकर यात्रियों की जान बचा ली वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उस बस ड्राइवर को भी हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks