हिमाचल चुनाव: EVM में प्रदर्शित हुई प्रत्याशियों की गलत तस्वीर, रोकना पड़ा मतदान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल चुनाव: EVM में प्रदर्शित हुई प्रत्याशियों की गलत तस्वीर, रोकना पड़ा मतदान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कल चार नगर निगमों के अलावा सूबे की 6 नगर पंचायतों में भी चुनाव का आयोजन किया गया। जिसके परिणाम भी बीती रात जारी किए जा चुके हैं। इस सब के बीच मतदान के दौरान नगर पंचायत निरमंड में बुधवार को चुनाव आयोग की बड़ी खामी सामने आई। इस पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने भी कड़ी आपत्ति जताई और मतदान प्रक्रिया तक रुक गई। 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर 'आप' का पत्ता साफ़: केजरीवाल की पार्टी से ज्यादा नोट पर पड़े वोट

इसके बाद जब तहसीलदार निरमंड के मौके पर पहुंचने और प्रत्याशियों की सहमति के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। बता दें कि नगर पंचायत निरमंड में पहली बार ईवीएम से मतदान हुआ। नपं के वार्ड-6 में जब मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो ईवीएम में प्रत्याशियों की तस्वीर ही गलत प्रदर्शित होने लगी। इस पर उम्मीदवारों ने रोष जताना शुरू कर दिया। पार्षद पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 6 नगर पंचायतों का भी रिजल्ट हुआ आउट, एक क्लिक में जानें चुनाव परिणाम

चुनाव में खड़े हुए सभी प्रत्याशियों के फोटो ईवीएम में प्रदर्शित किए गए थे, लेकिन चौथे नंबर के प्रत्याशी का फोटो छठे, जबकि छठे नंबर के प्रत्याशी का फोटो चौथे स्थान वाले प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के सामने दर्शाया गया था। इससे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी चुनाव आयोग के खिलाफ भड़क उठे। हालांकि, पोलिंग टीम ने सफेद कागज से उम्मीदवारों के फोटो ढक दिए और तहसीलदार निरमंड को सूचित किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चारों नगर निगम का रिजल्ट आउट, एक क्लिक में जानें सारे चुनाव परिणाम

सुबह करीब 8:30 बजे तहसीलदार देवी सिंह मौके पर पहुंचे और ईवीएम का जायजा लिया। उम्मीदवारों की सहमति के बाद मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसके बाद तहसीलदार चले गए और करीब 9 बजे फोटो की स्कैन कॉपी लेकर दोबारा पोलिंग बूथ पहुंचे। ईवीएम में गलत प्रदर्शित हुए फोटो के स्थान पर स्कैन कॉपी लगाई गई। इस वार्ड में चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि ईवीएम की खामी को दूर कर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करवाया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ