यह भी पढ़ें: चुनाव रिजल्ट: नगर पंचायत आनी के चुनाव परिणाम भी आए सामने, बीजेपी की बड़ी जीत
प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर में हुए नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को 65 फीसदी के करीब मतदान दर्ज किया गया।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंडी में 70% मतदान हुआ है। जबकि पालमपुर में 69%, धर्मशाला में 60% और सोलन में 58% मतदान हुआ। नगर निगम चुनाव में 69 कोरोना संक्रमितों ने भी वोट डाले।
राज्य के चार नगर निगमों के चुनाव में 65 फीसदी मतदान हुआ, जबकि छह नगर पंचायतों नेरवा, चिड़गांव, आनी, निरमंड और अंब में 78.20 फीसदी वोट डाले गए। जिला शिमला के दो ब्लॉक चौपाल, टुटू और जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक के पंचायत चुनाव में 68.13 फीसदी वोटिंग हुई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड संक्रमित वोटरों को मतदान केंद्र तक ले जाते रहे।
यह भी पढ़ें: पालमपुर में बीजेपी गुल्ल: 7 में से 5 पर कांग्रेस जीती, दो पर निर्दलीय- मतगणना जारी
तीनों चुनाव में 65 कोरोना मरीजों ने वोट डाले। नगर निगम चुनाव में 43, नगर पंचायत अंब में 15 और पंचायत प्रधानों के चुनाव में 7 कोरोना मरीजों ने वोट डाले। धर्मशाला और पालमपुर में 14, मंडी 13 और सोलन में 16 संक्रमितों ने वोट डाले हैं। पंचायत चुनाव में जिला शिमला के चौपाल और टुटू ब्लाक में छह और मंडी के धर्मपुर ब्लाक में एक संक्रमित ने वोट डाला। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने दी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks