यह भी पढ़ें: हिमाचल: आपस में टकरा गए कार और टैंकर, एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल
इस दौरान हालात इतने खराब हो गए कि मौके पर काम में जुटी एक जेसीबी मशीन को रोकने के लिए वार्ड एक की पार्षद सुमन कुमारी का पति सुरेंद्र कुमार मशीन के टायर के नीचे ही लेट गए। जिसे काफी मशक्कत के बाद लोगों ने वहां से हटाया। गौरतलब है कि यहां स्थित बावडियों से पूरे शहर को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है और यहां विभाग की पेयजल योजना स्थित है।
यह भी पढ़ें: पंडित सुखराम का बड़ा बयान: बेटे को विधायक, पोते को सांसद देखने की इच्छा
इसी स्थल के साथ लगती है भूमि एक व्यक्ति द्वारा खरीदी गई है, जो वहां पर कब्जा करना चाहता है, परंतु शहर से बावड़िया होते हुए एक रास्ता व्यास नदी किनारे संपर्क मार्ग से मिलता है। जमीन मालिक द्वारा अपनी भूमि को समतल करने के बाद ही यह रास्ता बना है। वहां से कुछ समय से वाहनों की आवाजाही भी हो रही है लेकिन बुधवार सांय इस रास्ते को ऊंचा कर देने से इसका संपर्क सड़क से टूट गया, जिसे लेकर विवाद हुआ।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks