हिमाचल: मंत्री का PA बजा रहा था हूटर, पुलिस ने रोका-कुचला और चालान भी थमा दिया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मंत्री का PA बजा रहा था हूटर, पुलिस ने रोका-कुचला और चालान भी थमा दिया

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में गाड़ी के ऊपर लाल-नीली बत्ती लगाने और हूटर बजाने वालों का क्या अंजाम होता है. इससे तो आप सभी वाकिफ ही होंगे. अब इसी तरह का एक और नया मामला सूबे के हमीरपुर जिले से सामने आया, जहां एक शख्स को मंत्री का पीए बताकर अकड़ दिखाना और हूटर बजाना काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी में लगा हूटर निकाल कर बस के टायर तले कुचल दिया और कार चालक का एक हजार का चालान भी कर दिया। 

यह भी पढ़ें: जयराम के मंत्री के घर में हारी बीजेपी: नहीं चल सका बिंदल का भी जादू

यह मामला बुधवार शाम के समय सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक़ भोटा चौक से नादौन चौक के बीच एक काले रंग की लग्जरी कार हूटर बजाते हुए गुजर रही थी। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक को रोक लिया। कार को इस तरह से रोकने पर कार को चला रहा व्यक्ति पुलिस से उलझ गया और खुद को पंजाब के एक बड़े मंत्री का पीए बताने लगा। व्यक्ति ने कहा कि पंजाब में इस तरह के हूटर मान्य हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल चुनाव: EVM में प्रदर्शित हुई प्रत्याशियों की गलत तस्वीर, रोकना पड़ा मतदान

इस पर हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक को न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए बताया कि वह निजी कार पर लाल, नीली बत्ती और हूटर नहीं लगा सकते हैं। पुलिस के समझाने के बाद भी जब कार चालक नहीं माना तो पुलिस ने ग्जरी कार में लगाए हूटर को बाहर निकालकर सड़क पर पटक दिया और बस के टायर के नीचे रख दिया। इसके साथ ही कार चालक का एक हजार का चालान काट दिया। 

यह भी पढ़ें: चुनाव परिणाम: धर्मशाला में देवेंद्र जग्गी सहित सुधीर विरोधी चारों कांग्रेसी प्रत्याशी जीते

वहीं, हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी पाल सिंह चंदेल ने कहा कि पंजाब नंबर की कार का चालक शहर में हूटर बजा रहा था। जब उसे रोका गया तो वह एक ट्रैफिक कर्मी से उलझ पड़ा। जिसके बाद कार का हूटर निकाल दिया है और कार चालक का एक हजार का चालान कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ