यह भी पढ़ें: सामने आई डेट: जानें कब होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, होंगे ये अहम् फैसले
बच्चे के माता और पिता का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक़ नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर सात के नगारड़ा नामक स्थान के साथ लगती मान खड्ड के किनारे बसाई झुग्गियों में बच्चा अपना माता-पिता के साथ रहता था। माता-पिता यहां मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार को प्रवासी बच्चे अपनी झुग्गियों के पास खेल रहे थे कि अचानक एक दो वर्षीय बच्चा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: किसी काम नहीं आई जयराम सरकार: शहीद के परिजनों ने खुद बनाई प्रतिमा, खोला म्यूजियम
उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, परंतु वहां पर इलाज के दौरान के उसकी मौत हो गई। नादौन थाना प्रभारी नीरज राणा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे ने गलती से एक बोतल में रखे डीजल का सेवन कर लिया और उसके उपरांत उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के समय बच्चे के माता पिता घर पर नहीं थे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks