यह भी पढ़ें: हिमाचल: 16 साल की किशोरी हो गई गर्भवती, आबरू लूटनेवाला आरोपी अरेस्ट
वहीं दूसरे व्यक्ति के सिर पर चोट आई है। कोट थाना में आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक़ एक निहंग जो कि मंडयाली गांव में नयना देवी कोलां वाला टोबा सड़क पर पैदल जा रहा था। इस दौरान उसने बाइक पर जा रहे मंडयाली गांव के बलबीर (40) पुत्र जयराम से आगे जाने के लिए लिफ्ट ली। बलबीर ने निहंग को अपने साथ बिठा लिया, लेकिन जब बलबीर अपने घर मंडयाली में पहुंचा तो उसने निहंग को बाइक से उतरने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: किशोर ने दोस्त के सिर पर दे मारा बल्ला, PGI गया पर नहीं बचा
निहंग ने कहा कि उसे आगे छोड़ दो, लेकिन बलवीर ने इसके लिए मना कर दिया। निहंग इस बात पर बिगड़ गया और उसने अपनी कृपाण निकाल कर बलवीर के हाथ पर हमला कर उसकी अंगुलियां काट दीं। वहीं पर खड़े गांव के दूसरे व्यक्ति धनी राम ने निहंग को पकड़ने की कोशिश की तो उसने धनी राम के सिर पर हमला कर दिया। दोनों को घायल कर निहंग जंगल की ओर भाग गया।
यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: 65 वर्षीय बजुर्ग ने लूटी 4 वर्षीय मासूम की आबरू, हुआ अरेस्ट
एएसपी बिलासपुर अमित कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया की उन्होने मामले में आरोपी को गिरफ्तार, कोट पुलिस थाना में आईपीसी की धाराओ सहीत अटैम्पट टू मर्डर के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks