यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन दिन बाद होने हैं चुनाव- लगातार बढ़ रहा कोरोना बढ़ाएगा मुश्किलें!
इन लोगों की तरफ से नेशनल हाईवे 154 पर कोटला में बनी इस पुलिस चौकी के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इनकी तरफ से नेशनल हाईवे को भी पूरी तरह से जाम कर दिया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोटला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई संजय शर्मा ने तुरंत अपनी हाइयर अथॉरिटी को फोन कर भारी पुलिस बल बुला लिया, साथ ही इस घटना की सूचना जवाली के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मां को भी दे दी।
यह भी पढ़ें: वीडियो: हिमाचल में हरियाणवियों की दबंगई: टोल कर्मी को धो डाला- 2 लोग हुए अरेस्ट
सूचना मिलते ही सिद्धार्थ शर्मा पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर नेशनल हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। वहीं, अपने साथियों के हमले से घायल हुए जवान का पठानकोट में इलाज चल रहा है।
यहां, जनिए क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक़ शनिवार को रविंद्र राणा नाम के पुलिस कर्मी के परिजनों ने कोटला पुलिस में ही आकर शिकायत दर्ज करवाई कि इसी पुलिस चौकी में कार्यरत रविंद्र को इसी पुलिस चौकी के कुछ पुलिस कर्मियों ने घर पर आकर इस कदर पीटा है कि उसके सर से निरंतर ब्लिडिंग होती रही। किसी भीरी पत्थर नुमा चीज से इस कदर बार किया गया है कि पीड़ित का सिर बुरी तरह से जख्मी हो चुका है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टावर से गिरा 20 वर्षीय युवक, टूटी जीवन की डोर
पीड़ित को पहले तो शाहपुर भेज दिया गया, मगर शाहपुर सीएचसी में प्रॉपर इलाज न मिलने के चलते फिर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा, लिहाज़ा टांडा में भी पीड़ित की मरहम पट्टी नहीं हो पाई और वहां भी इलाज़ न हो पाने की बात कह दी गई जिसके बाद पीड़ित के परिजन उसे पठानकोट ले गये। जहां अमनीप नाम के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज़ चल रहा है। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'वैलेंटाइन डे' के दिन गायब हुआ युवक नदी से मिला, DNA से हुई पहचान
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई के लिए जवाली से विधायक रह चुके और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद रह चुके चंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने इस पूरे मामले में इंसाफ करने की अपील की।
डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुये कहा कि उनकी ओर से इस पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अपनी हायर अथॉरिटी को भी इतलाह की जा चुकी है और इस पूरे मामले में किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks