सीएम जयराम बोले- तोहफा मिलेगा, नए वेतन आयोग को लेकर कह दी बड़ी बात

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सीएम जयराम बोले- तोहफा मिलेगा, नए वेतन आयोग को लेकर कह दी बड़ी बात

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर सत्ता हासिल करने के मूड में नजर आ रही जयराम सरकार चुनाव के नजदीक आने के साथ ही साथ सूबे केसरकारी कर्मियों को खुश करने का मूड बनाती नजर आ रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर द्वारा चुनाव से पहले नया वेतन आयोग की बात कही है।

यह भी पढ़ें: अनिल और BJP के अजब प्रेम की गजब कहानी; मंच से विरोध के बाद विधानसभा में मिली जिम्मेदारी

मंडी जिले स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हिमाचल प्रदेश गैर – राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अभिनंदन समारोह में पहुंचे  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जल्द ही संयुक्त समन्वय समिति की बैठक बुलाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश वेतन के मामले में पंजाब का अनुसरण करता है और पंजाब ने नए वेतन आयोग को लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने कोरोना काल में यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों और पेंशनरों की पेंशन में कोई कटौती न की जाए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नशे में मदहोश थे दो पुलिसकर्मी और थाने में पहुंच गए एसपी, मिली डबल सजा

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नई पेंशन योजना के अंतर्गत मूल वेतन, महंगाई भत्ता और एनपीए का राज्य हिस्सा 10 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार के लगभग 80 हजार कर्मचारियों को 250 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। 

सभी जायज मांगों को पूरा करेगी जयराम सरकार- सीएम 

इस दौरान कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने अनुबंध आधार पर कार्यरत तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की अवधि को कम करने और 4-9-14 को तृतीय तथा चौथी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए बहाल करने, पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने, प्रदेश में सातवें वेतन आयोग को लागू करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से मामला उठाने आदि की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। जिस पर सीएम जयराम ने कहा कि कमर्चारियों की सभी जायज मांगों को भी पूरा किया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ