कंडाघाट में ये हुए विजेता
जीतने वाले भाजपा समर्थित उम्मीदवार वार्ड नंबर एक से जितेंद्र कुमार, वार्ड नंबर तीन से सुषमा, वार्ड नंबर चार से किरण बाला, वार्ड नंबर पांच से मनीष सूद, वार्ड नंबर छह से स्नेह और वार्ड नंबर 7 से गीता देवी थीं। वार्ड नंबर दो से लोन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पुनीत शर्मा जीते। बता दें कि कंडाघाट नगर पंचायत ने आज अपने सात वार्डों में 78.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया। हालांकि, नगर पंचायत चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं हुए थे, लेकिन ये नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में आए हैं।
नगर पंचायत चिढ़गांव में कांग्रेस का जलवा
यहां पर भी नगर पंचायत चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं हुए थे, लेकिन कांग्रेस समर्थित 6 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और बीजेपी का केवल एक ही उम्मीदवार जीत सका है.
- वार्ड नंबर 1।चिढगाँव-1( महिला आरक्षित) से:- विद्या देवी को 54 वोट पड़े है। तो वही रिपना को 89 , बबीता को 162 और नोटा 2 ।
- वार्ड नंबर 2।चिढगाँव-2( महिला आरक्षित) से :- आशू 76, बेबी ठाकुर 90 ।
- वार्ड नंबर 3।भौडा बाजार (अनुसूचित जाति) से:- मीर सुख 83, प्यारे लाल-79 नरेंदर -1 ।
- वार्ड नंबर 4। भौडा कालोनी (महिला आरक्षित) से:- पुष्पा177, कविता 144, शारदा देवी 2 ।
- वार्ड नंबर 5। अप्पर और लोअर भौडा (महिला आरक्षित) से:- सरला देवी निर्विरोध चुनी गई है।
- वार्ड नंबर 6। सुधा (सामान्य) से:- राज कुमार187, ललित सिंह150 ।
- वार्ड नंबर 7।मादली (सामान्य) से :- प्रमोद 90, भीष्म 82 ।
शाम 4 बजे मतदान की समाप्ति तक कुल 78.80 फीसदी मतदान हुआ है।
आनी में बीजेपी का जलवा कायम
नगर पंचायत आनी में बीजेपी को 5 सीट पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस सिर्फ 2 सीट पर ही जीत हासिल कर पाई है।
- वार्ड नम्बर 1 खोबडा – तेशन वार्ड ( अनुसूचित जाति आरक्षित ) से धर्म पाल 122 वोट से विजयीी रहे जबकि पूर्ण चंद को 48 वोट पड़े।
- वार्ड नम्बर 2 बराड़-किरण बाजार ( सामान्य महिला ) से शशि मल्होत्रा 66 वोटों से विजयी हुई है जबकि लमा देवी को 54 वोट पड़े हैं।
- वार्ड नम्बर 3 बेहड़ा – ( अनारक्षित) से गुलाब ठाकुर 81 वोट से विजयी रहे हैं जबकि लाल सिंह 63 और रितेश शर्मा को 18 वोट पड़े हैं।
- वार्ड नम्बर 4 नालदेरा वार्ड – (अनारक्षित) से देवेंद्र शर्मा 109 वोट से विजयी हुए जबकि राजेन्द्र सिंह को 65 वोट पड़े हैं।
- वार्ड नम्बर 5 क्यार कलोनी – ( अनुसूचित जाति की महिला के लिये आरक्षित ) से सरसा देवी 57 वोट से विजयी रही जबकि सान्या देवी को 48, गोयला आजाद को 25 वोट पड़े।
- वार्ड नम्बर 6 दोगरी वार्ड – ( सामान्य महिला,) से अनुपमा देवी 33 वोटों से विजयी हुई जबकि खिला देवी 31 और रंजना देवी को 29 वोट पड़े।
- वार्ड नम्बर 7।रोपड़ी वार्ड – ( अनुसूचित जाति की महिला के लिये आरक्षित ) से होमेश्वरी जोशी 48 वोटों से विजयी रहीं रोशना देवी 31, वर्षा कौशल 25 और कागदू देवी को 10 वोट पड़े।
अंब व निरमंड नगर पंचायत के लिए ये रहे विजयी
अंब नगर पंचायत के नौ वार्डों के लिए 76 फीसदी मतदान हुआ। देर शाम आए परिणाम में वार्ड नंबर एक से कुलदीप कुमार, वार्ड दो से अनुसूया, वार्ड नंबर तीन से अंजली सूद , वार्ड नंबर चार से अर्चना , वार्ड नंबर पांच से उपदेश , वार्ड नंबर छह से नरेश कुमार , वार्ड नंबर सात से अशोक कुमार , वार्ड नंबर आठ से मेला राम ,वार्ड नंबर 9 से इंदू धीमान विजयी हुए।
जिला कुल्लू की निरमंड नगर पंचायत में 77.1 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर वार्ड नं 1 सिरकोटी से उषा देवी , वार्ड नंबर 2 शिगाउली से विद्या देवी, वार्ड न. 3 सुनारला से ममता, वार्ड नं 4 भीउंटा से देव राज को विजयी घोषित किया गया। वहीं वार्ड 5 डीम से पदमा , वार्ड नं. 6 विष्णू से अमर चन्द , वार्ड नं 7 पोखटू से विकास शर्मा ने जीत हासिल की।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks