बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की घुमारवीं पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। अगर इस खबर के हिसाब से देखा जाए तो हिमाचल पुलिस के लिए अभी साल 2020 ही चल रहा है। दरअसल, बिना मास्क खड़े कॉलेज स्टूडेंट का चालान भुगतान के लिए कोर्ट भेजा, लेकिन इसमें तारीख एक साल पहले की डाल दी। युवक ने मौके पर चालान भरने से मना कर दिया था। मामला एक अप्रैल, 2021 का है। पुलिस ने चालान के भुगतान की तारीख 17 अप्रैल, 2020 डाल दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिकअप की चपेट में आया घुड़सवार, घोड़ा और मालिक दोनों चल बसे
पुलिस प्रशासन इसे महज लिपिकीय त्रुटि होने की बात कर रहा है। घुमारवीं पुलिस ने एक अप्रैल को कलरी कॉलेज के पास बिना मास्क खड़े एक युवक का चालान कर दिया। युवक ने मौके पर चालान का भुगतान करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे थाना लाया गया। यहां भी वह चालान न भरने की बात पर अड़ा रहा। इसके बाद पुलिस ने युवक का चालान कोर्ट भेज दिया। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि युवक को चालान भुगतने के लिए कोर्ट जाना है, क्योंकि यह मात्र लिपिकीय त्रुटि है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks