हिमाचल: नया स्ट्रेन भी मिल गया, 600 नए केस भी आए; अब डेथ रेट में भी इजाफा- आगे क्या होगा ?

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: नया स्ट्रेन भी मिल गया, 600 नए केस भी आए; अब डेथ रेट में भी इजाफा- आगे क्या होगा ?

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की नई लहर काफी घातक सिद्ध होती नजर आ रही है। इस सब के बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की भी हिमाचल प्रदेश में पुष्टि हो गई है। प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। सोलन जिले की एक महिला डॉक्टर में यूके के स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के 525 सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे थे, जिसमें महिला डॉक्टर में नया स्ट्रेन मिला है। हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि उक्त महिला डॉक्टर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ले रखी थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 7 दिन पहले पॉजिटिव हुआ था एक छात्र, अब स्कूल के 158 स्टूडेंट-टीचर को हुआ कोरोना

इस सब के बीच बीते कल हिमाचल कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 606 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, कल के दिन इस गंभीर महामारी के चलते कुल 7 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। किसी जिले से और कहां मौतें हुई हैं आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, हजारों की घूस लेते पकड़ाया PWD का जे.ई

वहीं, परेशान करने वाली बात यह भी है कि आठ दिन में प्रदेश में कोरोना 34 लोगों की जान ले चुका है। ये सभी लोग 60 साल और इससे ज्यादा उम्र के हैं। प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर 0.2 फीसदी बढ़ी है। पहले मृत्यु  दर 1.60 फीसदी थी, जो अब 1.62 फीसदी पहुंच गई है। दूसरी ओर रिकवरी दर में कमी दर्ज की गई है।

कहां-कहां सूबे में हुई कोरोना के कारण मौत 

  • सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में गगल के 51 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। 
  • इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोठीपुरा बिलासपुर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग और पांवटा साहिब के 66 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 
  • ऊना के अंब निवासी 65 वर्षीय, गगरेट के 60 वर्षीय, हरोली क्षेत्र के 
  • 95 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। 
  • मंडी में सुंदरनगर के 65 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई है। 
  • वहीं, पांवटा साहिब के 72 वर्षीय बुजुर्ग ने देहरादून अस्पताल में दम तोड़ा है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ