हिमाचल ब्रेकिंग: आधी रात इस जिले में डोली धरती, जानें कितनी रही भूकंप की तीव्रता

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल ब्रेकिंग: आधी रात इस जिले में डोली धरती, जानें कितनी रही भूकंप की तीव्रता

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर मानों इन दिनों संकट के बदल छाए हुए हैं। एक तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वहीं, दूसरी तरफ पौंग झील में लगातार हो रही प्रवासी पक्षियों की मौत होने की वजह से प्रदेश एक बार फिर से बर्ड फ्लू की चपेट से घिरता हुआ नजर आ रहा है। इन सारी मानवजनित आपदाओं के बीच अब प्रकृति ने सूबे के लोगों को अशुभ संकेत देने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, आज आधी रात को हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2 दिन पहले रिटायर अधिकारी पर सहकर्मी ने लगाए छेड़खानी के आरोप, थाने में तलब

बतौर रिपोर्ट्स, हिमाचल के लाहुल-स्पीति में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 रही। शुरूआती जानकारी के अनुसार भूकंप रात 12:10 बजे आया। फिलहाल भूकंप के कारण किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी हिमाचल में दो बार धरती हिली है। पिछले महीने के पहले पखवाड़े में हिमाचल के चंबा में लगातार दो दिन भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।  

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ