ये क्या बोल गए जयराम के मंत्री: बीजेपी की रैली नहीं, लोगों की गलती से फ़ैल रहा कोरोना

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ये क्या बोल गए जयराम के मंत्री: बीजेपी की रैली नहीं, लोगों की गलती से फ़ैल रहा कोरोना

शिमला: कोरोना के नए स्ट्रेन आने के बाद से एक बार फिर कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है. जयराम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कोरोना के बढ़ते मामलों का ठीकरा आम लोगों के ऊपर फोड़ा है.

लोगों की ढिलाई से फ़ैल रहा कोरोना:

स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों की ढिलाई की वजह से कोरोना के फैलने में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. 'विपक्ष का आरोप की भाजपा के चुनावी सभा कोविड के नियम तोड़ते हैं', इस आरोप का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नगर-निगम चुनाव प्रचार के दौरान सभाओं में कोविड नियमों का पालन किया गया. चुनावी सभा के दौरान भीड़ में से किसी ने भी मास्क नहीं उतारा. 

यह भी पढ़ें: Live: हिमाचल में वोटिंग जारी- कहीं EVM खराब, कहीं वोटर की बिगड़ी तबियत; जानें कितने वोट पड़े

उन्होंने यहां तक कहा कि मेरी जेब में तो हर वक्त सेनिटाइजर भी रहता था. साथ ही कहा कि बड़े आयोजनों में थोड़ी-बहुत चूक तो हो ही जाती है. कोरोना के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब जरूरत है कि हर व्यक्ति कोविड नियमों की पालना करे और एतियात बरते, नहीं तो बीते साल की स्थिति फिर से खड़ी हो जाएगी.

यूके स्ट्रेन से बढ़ी चिंता:

सोलन में कोरोना के यूके स्ट्रेन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन परेशान होने की ज्यादा जरूरत नहीं है. सभी जिलों के डीसी और सीएमओ को उचित कदम उठाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. एक्टिव केस फाइंडिग अभियान जोरों पर है, टेस्टिंग को भी बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान में सभी एतियाती कदम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो साल के बच्चे ने पी लिया डीजल, मेडिकल कॉलेज में भी नहीं बचाया जा सका

बता दें कि कोविड की स्थिती को लेकर राज्य सचिवालय में सीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक हुई है. प्रशासन ने शादियों और अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिकअप की चपेट में आया घुड़सवार, घोड़ा और मालिक दोनों चल बसे

इंडोर शादियों में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अब अनुमति दी जाएगी. जबकि बाहर की वेडिंग में 200 लोगो शामिल हो सकते हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वर्णिम रथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है. आगामी आदेश तक ये नियम लागू करेंगे. सीएम जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक में ये फैसले लिए हैं.

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ