यह भी पढ़ें: गज़ब गड़बड़ी: HPBOSE ने गर्ल्स की बजाय बॅायज स्कूल बना दिए “सावित्री बाई फुले” परीक्षा केन्द्र
बतौर रिपोर्ट्स, 31 वर्षीय संदीप शर्मा पुत्र कंठ शर्मा जो गांव शांतला डाकघर निहारी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा का रहने वाला था। जो देर शाम गाड़ी में सवार होकर जिला ऊना के बंगाणा से अपने घर आ रहा था। इस दौरान अचानक शांतला के समीपवर्ती पड़ते झज्जर नामक स्थान पर अचानक सड़क पर आए जंगली जानवर को बचाते गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना के चलते स्वर्ग सिधार गई लेक्चरर, पति भी है पीड़ित; दो दिन बंद रहेगा बाजार
गाड़ी सड़क पर ही पलट गई, जिससे गाड़ी चालक संदीप शर्मा व साथ में सवार शिवम शर्मा दोनों घायल हो गए। गाड़ी में सवार दोनों शख्स को घायल अवस्था में स्थानीय लोग इलाज के लिए सीएचसी बंगाणा ले गए, जहां चिकित्सकों ने चालक संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रक्कड़ जीत सिंह ने बताया पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्कड़ पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीश कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks