हिमाचल: एक जिला- दो मामले, एक युवक मिला अधजला, एक को वाहन की टक्कर; दोनों मरे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: एक जिला- दो मामले, एक युवक मिला अधजला, एक को वाहन की टक्कर; दोनों मरे

कांगड़ा: कांगड़ा जिले से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। पहला मामला दुर्घटना से जुड़ा हुआ है, वहीं दूसरे मामले में एक व्यक्ति की लाश टैक्सी से बरामद की गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक जिला-तीन हफ्ते और तीन बार चली गोलियां, 2 युवक पहुंचे अस्पताल

बता दें कि उपमंडल देहरा के तहत ढलियारा के रहने वाले मस्तराम के पुत्र नरेंद्र सिंह बीती रात चिंतपूर्णी की तरफ से वापस अपने घर को पैदल आ रहा थे, इसी दौरान हनुमान मंदिर से करीब एक किलोमीटर पीछे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

दिहाड़ी मजदूरी कर करता था परिवार का भरण-पोषण:

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग नरेंद्र सिंह को देहरा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट कर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रचार ख़त्म होते ही अनिल शर्मा ने किया बाजारों का रुख; सीएम जयराम ने बताया उल्लंघन

मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र काफी गरीब परिवार से था और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। ढलियारा पंचायत के उपप्रधान ने प्रशासन से परिवार की हर संभव मदद करने की अपील की है।

टैक्सी में मिली ड्राइवर की अधजली लाश:

वहीं दूसरी तरफ नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र में एक टैक्सी चालक का शव उसी के टैक्सी से अधजली अवस्था में बरामद हुई है। चालक की पहचान रिन पंचायत के टीका वणी योल के रहने वाले पंकज चौधरी (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नया स्ट्रेन भी मिल गया, 600 नए केस भी आए; अब डेथ रेट में भी इजाफा- आगे क्या होगा ?

पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। किसी ने मार कर कार को जलाने की कोशिश की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। झियोल रोड पर उसकी कार सुबह लोगों ने देखी और पुलिस को सूचित किया था।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ