कांग्रेसी पिता और बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे BJP के अनिल आज भी नहीं चुप बैठे..

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कांग्रेसी पिता और बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे BJP के अनिल आज भी नहीं चुप बैठे..

मंडी। हिमाचल प्रदेश में आज के दिन चार नगर निगमों में मतदान का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सूबे की सबसे हॉटसीट माने जा रहे मंडी सदर के बागी बीजेपी विधायक अपने पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय शर्मा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। बीते कुछ दिनों से बीजेपी के खिलाफ लगातार जुबानी हमले कर रहे अनिल शर्मा आज भी चुप नहीं रह सके। 

यह भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव: आपस में भिड़ गए BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों के पति, SDM को आना पड़ा

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मंडी के विकास की बात तो की, लेकिन उन्होंने विकास का पूरा श्रेय पूर्व सरकार को दिया। हालांकि, उन्होंने वर्तमान सरकार की बात करते हुए कहा कि कुछ योजनाएं सरकार के पास दे रखी हैं, उम्मीद है कि उन पर काम हो। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता पंडित सुखराम द्वारा किए गए कार्यों का भी बराबर उल्लेख किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक से जा भिड़ी बाइक, नहीं बचा युवक- युवती पहुंची अस्पताल 

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में प्रचार के दौरान भी अनिल शर्मा द्वारा हिमाचल बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ हमले किए गए थे। जिसके जवाब में बीजेपी के तरफ से करार पलटवार किया गया था। यहां तक कि खुद सीएम जयराम ठाकुर अनिल शर्मा के विरोध में खुलकर सामने आ गए थे। अब ऐसे में देखना वाली बात यह होगी कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी अनिल शर्मा पर भरोसा जताती है या नहीं। गौर करने वाली बात ये भी है कि बीजेपी के नेता महेश्वर सिंह भी काफी वक्त से मंडी से टिकट पाने के लिए लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ