यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंत्री का PA बजा रहा था हूटर, पुलिस ने रोका-कुचला और चालान भी थमा दिया
वहीं, पंडित सुखराम और उनके बागी बेटे अनिल शर्मा की राजनीति को जनता ने सिरे से नकार दिया है। वहीं, सुखराम परिवार के लिए जिस तरह के चुनावी नतीजे आए हैं, उससे छोटी काशी के लोगों ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब वर्तमान और भविष्य जयराम ठाकुर ही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 13 लाख रूपए की चरस के साथ पकड़ा गया UP का युवक
बता दें कि नगर निगम की 15 सीटों में से बीजेपी ने 11 पर प्रचंड जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। जो चार सीटें कांग्रेस ने जीती, वहां पर न तो सुखराम परिवार का कोई प्रभाव था और न ही जनाधार। वहीं, इसके उलट सुखराम परिवार के प्रभाव वाली पुरानी मंडी, सुहड़ा और समखेतर सीट पर बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल कर परिवारवाद की राजनीति पर करारा प्रहार किया है।
वार करता रहा सुखराम परिवार: जनता-जनार्दन ने ख़ामोशी से दिया जवाब
बीते कल मतदान के बाद बेटे को विधायक और पोते को संसद के रूप में देखने की अपनी ख्वाहिश बताने वाले पंडित सुखराम को चुनाव परिणामों ने गहरा अघात पहुंचाया होगा। हालांकि, पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा और पौत्र आश्रय शर्मा ने जयराम ठाकुर पर व्यक्तिगत रूप से हमले करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनावी बेला में ऐसा प्रतीत होने लग गया था कि जयराम ठाकुर के प्रति मंडी के लोगों की नाराजगी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल चुनाव: EVM में प्रदर्शित हुई प्रत्याशियों की गलत तस्वीर, रोकना पड़ा मतदान
मतदाता खामोश था और खामोशी के साथ हर राजनैतिक ड्रामे को देख रहा था। लोगों ने चुप्पी साधे रखकर मतदान के माध्यम से ही संदेश देना बेहतर समझा। जब परिणाम आए तो यह साबित हो गया कि सुखराम परिवार का राजनैतिक रसूख समाप्त हो चुका है और जयराम ठाकुर ने इसपर कब्जा जमा लिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks